Sambhal News: यमों के उल्लंघन पर 353 वाहनों पर कार्रवाई, 7.47 लाख रुपये का जुर्माना
संभल, अक्टूबर 17 -- Sambhal News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। शुक्रवार को चलाए गए अभियान में कुल 353 वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई की गई, जबकि 7 लाख 47 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान से वाहन चालकों में खलबली मची रही। यातायात प्रभारी जगरोशन सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल की मदद से तेज रफ्तार वाहन चालकों पर नजर रखी गई। तेज गति से वाहन चलाने के मामले में 107 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग करने वाले टेंपो और ई-रिक्शा के खिलाफ 30 वाहनों पर कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बिना हेलमेट 249 के चालान, 34 ई-रिक्शा पर कार्रवाई इनके अलावा टेंपो और ई-रिक्शा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.