Sambhal News: मौसम की आंख-मिचौली से धान की फसल पर संकट
संभल, अगस्त 25 -- Sambhal News: मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर धान की फसल पर दिखाई देने लगा है। जिले में अगेती धान की फसल में इस समय बालियां निकल रही हैं, लेकिन लगातार बूंदाबांदी, बढ़ती उमस और वातावरण में अधिक नमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बालियों में फूल आने के दौरान नमी और बारिश के कारण फूल झड़ने की शिकायत सामने आ रही है, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। खेतों में नमी बढ़ने के साथ तना छेदक कीट का असर भी दिखाई देने लगा है। इसके अलावा फंगस जनित रोगों ने भी धान की फसल को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। किसान फसल को बचाने के लिए रासायनिक दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। किसान राजपाल सिंह, सुलेमान आदि का कहना है कि दिन में कई बार मौसम बदलने से फसल की निगरानी करना मुश्किल हो रहा है। अगेती धान की फसल इस समय बेहद संवेदनशील अवस्था मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.