संभल, सितम्बर 13 -- Sambhal News: भक्ति जब कला से मिलती है तो अद्भुत नजारे जन्म लेते हैं। कुछ ऐसा ही दृश्य इस बार नगर के ऐतिहासिक गणेश चौथ महोत्सव की भव्य रथयात्रा में देखने को मिलेगा। 66वें महोत्सव को यादगार बनाने के लिए गणेशभक्तों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कोई मोरपंखी स्टोन से गणपति का भव्य दरबार सजा रहा है तो कोई पेंसिल, रबर और रंगों जैसी स्टेशनरी सामग्री से वीर हनुमान की झांकी तो कोई सिक्कों के कुबैरजी,लकड़ी व प्लास्टिक के चम्मच से बारह अवतार की झांकी को आकार दे रहा है। आस्था, मेहनत और कला का यह संगम रथयात्रा को इस बार और भी खास बनाने जा रहा है। गणेश चौथा मेले का शनिवार को आगाज हो गया है और सोमवार को महाप्रभु की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा का समय नजदीक आते ही झांकियों को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। इस बार रथय...