संभल, जुलाई 31 -- Sambhal News: सदर कोतवाली क्षेत्र में शहर के मोहल्ला लाडम सराय में शुक्रवार सुबह पड़ोसी की छत पर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहा 18 वर्षीय युवक घर के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट से युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। शहर के मोहल्ला लाडम सराय निवासी राहुल पुत्र रवि कुमार शुक्रवार सुबह पड़ोसी की छत पर खड़े होकर फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान वह छत से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से राहुल गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद परिजन युवक को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर युवक की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर...