Sambhal News: मैढ़ोली गांव में महीनों से जलभराव से परेशानी
संभल, जुलाई 22 -- Sambhal News: ब्लॉक क्षेत्र के मैढ़ोली गांव में जलभराव की समस्या ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। गांव के घेर वाले रास्ते पर सामुदायिक शौचालय के समीप पिछले कई महीनों से लगातार एक से दो फुट तक गंदा पानी भरा हुआ है। इसके कारण ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को कीचड़ और गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, नाला चोक होने के कारण रास्ते पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश के बाद हालात और खराब हो जाते हैं। मुख्य रास्ते पर जमा पानी के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें मजबूरी में कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। जलभराव के कारण राहगीरों के कपड़े खराब होना आम बात हो गई है। वहीं, फिसलन के चलते बाइक सवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.