संभल, अगस्त 10 -- Sambhal News: हरियाली तीज के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति उत्तर प्रदेश की ओर से रविवार को ग्लोरियस इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन स्कूल, हल्लू सराय में जिला स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं और युवतियों ने कलात्मक डिजाइनों से हथेलियां सजाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में हुई। ए वर्ग में 10 से 15 वर्ष की छात्राओं में यन्हा प्रथम, अतुफा द्वितीय और ईशिका श्रीवास्तव तृतीय रहीं। बी वर्ग में 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पायल दुबे प्रथम, उर्वशी द्वितीय तथा शीरीन परवीन और अल्फीया तृतीय रहीं। विजेताओं समेत सांत्वना स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरेला-तीज पर सजी मेहंदी, दिखा हुनर संयोजक क...