संभल, सितम्बर 3 -- Sambhal News: चन्दौसी, संवाददाता। नगर के बाल विद्या मंदिर में गुरुवार को एक भव्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा प्री-नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। प्रतियोगिता में बच्चों ने सांस्कृतिक, सामाजिक एवं पर्यावरण जागरूकता से जुड़े विभिन्न रूपों में सज-धजकर शामिल हुए। छोटे-छोटे बच्चे श्री कृष्ण, राधा जी, हनुमान, किसान, डॉक्टर, सोल्जर (सैनिक), ट्रैफिक लाइट, डिटॉल हैंडवॉश, सेव वॉटर, बुके (गुलदस्ता) और भारतीय जननायकों (इंडियन लीडर्स) के रूप में अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देते नज़र आए। प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा आकर्षण को केंद्र किसान बने नन्हें बच्चे की प्रस्तुति रही, जिसने मेरे देश की ध...