संभल, जुलाई 8 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के सामने दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया। हादसे में थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव सेंड़ा निवासी धर्मेंद्र कुमार घायल हो गए। वहीं सहसवान थाना क्षेत्र के गांव पापड़ निवासी रोहित की पत्नी सपना देवी तथा 16 वर्षीय रिश्तेदार नीलू पुत्री सतीश, निवासी लालकुआं, गाजियाबाद भी घायल हो गईं। सीएचसी में चिकित्सकों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: डीएसएम शुगर मिल के सामने ...