संभल, जुलाई 8 -- Sambhal News: बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास की ओर से 12 जुलाई को बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल नाधौस में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय की गई। शिविर में सिद्ध हॉस्पिटल, मुरादाबाद के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का परीक्षण करेंगे। आधुनिक मेडिकल वैन के माध्यम से एक्स-रे, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड प्रेशर, बीएमआई समेत विभिन्न जांचें की जाएंगी। अध्यक्षता करते हुए डॉ. पवन कुमार जैन ने कहा कि न्यास का उद्देश्य मानवता की निस्वार्थ सेवा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बैठक में शिविर के प्रचार-प्रसार, पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण और अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। इस दौरान पदाधिकारी और...