संभल, सितम्बर 3 -- Sambhal News: असमोली विकासखंड के चंद्पुरा गांव में मुख्य मार्ग पर कीचड़ होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद रास्ते की स्थिति और खराब हो गई है। स्कूली बच्चों को इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उनके जूते-कपड़े खराब हो रहे हैं और फिसलने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के मुख्य मार्ग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बारिश होने के बाद मार्ग पर जगह-जगह कीचड़ फैल जाता है, जिससे पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ती है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: स्कूल के सामने कीचड़ और जलजमाव से परेशान नौनिहाल ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मार्ग पर मिट्टी, खड़ंजा या अन्य उचित व्यवस्था ...