Sambhal News: मिशन शक्ति 6.0: चौपाल से बाजार तक गूंजा महिला सुरक्षा का संदेश
संभल, अक्टूबर 22 -- Sambhal News: उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति केंद्रों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने थाना क्षेत्रों में चौपाल लगाकर बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं की समस्याएं सुनने और उनके निस्तारण के प्रति भी जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने 1090 महिला पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन सहित अन्य जरूरी नंबरों की जानकारी पंपलेट बांटकर दी। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: महिलाओं व ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.