Sambhal News: मिशन शक्ति 6.0: चौपाल लगाकर बेटियों को किया जागरूक, सुरक्षा के बताए मंत्र
संभल, अक्टूबर 20 -- Sambhal News: मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत सोमवार को जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिशन शक्ति केंद्रों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने थाना क्षेत्रों में चौपाल लगाकर बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं की समस्याएं सुनने और उनके निस्तारण के संबंध में भी जानकारी दी गई। अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने पंपलेट वितरित कर सरकारी योजनाओं और सुरक्षा सेवाओं की जानकारी दी। महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। यह भी पढ़ें- Balrampur New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.