Sambhal News: मिशन शक्ति केंद्र बना महिलाओं की ताकत, कानूनी मदद से सरकारी योजनाओं तक की दी जानकारी
संभल, अक्टूबर 20 -- Sambhal News: महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की राह दिखाने के उद्देश्य से कोतवाली संभल पुलिस ने मंगलवार को थाना परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र को मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के रूप में विकसित किया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में सीओ कुलदीप कुमार ने महिलाओं और बालिकाओं को कानूनी सहायता, सरकारी सुविधाओं तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी महिला उपनिरीक्षक राखी चौधरी ने महिलाओं की सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने महिलाओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध संसाधनों का लाभ उठाने के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: मिशन शक्ति 6.0: चौपाल लगाकर बेटियों को किया जागरूक, सुरक्षा के बताए मंत्र कार्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.