Sambhal News: मिशन शक्ति : चौपाल लगाकर बेटियों को किया जागरूक
संभल, अक्टूबर 27 -- Sambhal News: संभल। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिशन शक्ति केंद्रों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने थाना क्षेत्रों में चौपाल लगाकर बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिला संबंधी समस्याओं को सुनने और उनके निस्तारण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। वहीं एंटी रोमियो टीम ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर अभियान चलाकर पंपलेट वितरित किए। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी। जागरूकता अभियान में वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.