संभल, नवम्बर 2 -- Sambhal News: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत सोमवार को जनपद में जागरूकता अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति केंद्रों पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों ने थाना क्षेत्रों में चौपाल लगाकर बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिला संबंधी समस्याओं को सुना गया और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधे संवाद कर उन्हें किसी भी परेशानी में बेझिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, एंटी रोमियो टीम ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: मिशन ...