संभल, जुलाई 26 -- Sambhal News: कोल्ड स्टोरेज से निकलने वाले आलू की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की। मिलावट की शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रवर्तन टीम ने कई कोल्ड स्टोरेजों का निरीक्षण कर आलू के नमूने संग्रहित किए हैं। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित संचालकों और व्यापारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कोल्ड स्टोरेज से निकलने वाले आलू को लेकर शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग आलू को अधिक चमकदार और आकर्षक दिखाने के लिए उसमें रासायनिक पदार्थों या अन्य सामग्री का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ स्थानों पर आलू में मिट्टी जैसे पदार्थ की मिलावट किए जाने की भी शिकायत सामने आई थी। हिंदुस्तान ने अपने 25 ज...