संभल, अगस्त 22 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के भैंमूरा गांव से थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव भैंमूरा से अभियुक्त दीपक, रामरहीस और राजकुमार सहित तीनों को गांव भैंमूरा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पथराव और मारपीट करने सहित अन्य मामलों में वांछित चल रहे थे। जिन्हें शनिवार सुबह थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...