Sambhal News: मारपीट के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संभल, जुलाई 7 -- Sambhal News: थाना धनारी क्षेत्र के गांव कौआखेड़ा निवासी आराम सिंह पुत्र घासीराम ने मंगलवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि 28 मई को दोपहर वह घर पर सो रहा था। तभी गांव के कुछ लोग घेर में घुस आयें और गाली गलौज करने लगे। पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो लाठी डंडो से मारपीट करने लगे। मारपीट होती देख उसका बेटा सुखराम बचाने को आया तो लोगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक नरेशपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: मामूली कहासुनी के बाद घर में घुसकर मारपीट, चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.