Sambhal News: मारपीट के दौरान तेल की कढ़ाई में गिरा युवक, मौत
संभल, जुलाई 8 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के कस्बा भकरौली निवासी अशोक पुत्र भगवानदास ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि सोमवार को वह अपने भाई सतीश के साथ थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर बारात में गए हुए थे। बारात चढ़त के दौरान पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोग गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान गर्म तेल की कढ़ाई में गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिसके बाद आनन फानन में बह बाइक से उपचार के लिए सीएचसी बहजोई ले गया,जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक नरेशपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.