संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: कैलादेवी थाना क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में 2 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है थाना पुलिस के अनुसार, खानूपुरा की मिलक निवासी धर्मपाल पुत्र छन्नू ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि महिपाल पुत्र सत्यपाल तथा सत्यपाल पुत्र रामेश्वर, निवासी खानूपुरा की मिलक, ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...