संभल, जुलाई 21 -- Sambhal News: ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के अंतर्गत आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन कार्य का मानदेय लंबे समय से लंबित होने से नाराज उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ संभल ने प्रशासन को कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि 27 जुलाई तक लंबित मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो जिले के सभी लेखपाल 27 जुलाई से ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर प्रमाण पत्रों की आख्या (रिपोर्ट) देना पूरी तरह बंद कर देंगे। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भदौरिया और जिला मंत्री मुकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों के मानदेय के भुगतान को लेकर 22 अगस्त 2025, 3 सितंबर 2025, 6 जनवरी 2026 और 7 जनवरी 2026 को भी प्रशासन को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। इसके बाद अप...