Sambhal News: माध्यमिक स्कूलों में चलेगा ई-कचरा जागरूकता अभियान
संभल, अक्टूबर 23 -- Sambhal News: जिले के माध्यमिक विद्यालयों में 28 अक्तूबर को विद्यार्थियों को ई-कचरा प्रबंधन का पाठ पढ़ाया जाएगा। विशेष अभियान 6.0 के तहत आयोजित होने वाली जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सुरक्षित निस्तारण, पुनर्चक्रण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। डीआईओएस सीपी सिंह की ओर से जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक, जिले के माध्यमिक विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान ई-कचरा प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने को प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी होगा। साथ ही सूचना, शिक्षा तथा संचार सामग्री के माध्यम से ई-कचरे के दुष्प्रभावों और उसके उचित निस्तारण के तरीकों को समझाया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.