संभल, अक्टूबर 30 -- Sambhal News: त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने को लेकर हिन्दुस्तान समाचार पत्र की लगातार पांच दिनों की मुहिम के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आया। गुरुवार को विभागीय टीम ने असमोली थाना क्षेत्र के ग्राम मातीपुर स्थित भारत डेयरी पर छापेमारी की। यहां करीब तीन क्विंटल पनीर भंडारित मिला। मौके पर अपमिश्रकों के खाली कट्टे और रैपर मिलने के बाद मिलावट की आशंका के मद्देनजर पूरे पनीर का स्टॉक नष्ट करा दिया गया। पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। दीपावली और आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपदभर में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Dumka News: दुमका में नहीं है खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए अपनी प्रयोगशाला गुरुवार को सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय...