संभल, अक्टूबर 18 -- Sambhal News: बहजोई। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को नगर में मां महागौरी की पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। रेलवे रोड स्थित मां भगवंतपुर वाली देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर माता के दर्शन किए और जल, पुष्प व मिष्ठान अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही कई घरों में कन्या पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा और उपहार दिए। इसके बाद उपवास खोला। शाम को मंदिरों में आरती के दौरान देवी के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: भजन-कीर्तन और आरती से भक्तिमय हुआ माहौल यह भी पढ़ें- Shamli News: महाष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां महागौरी की पूजा-अर्चना यह भी पढ़ें- Bhagalp...