संभल, नवम्बर 14 -- Sambhal News: मां बेटे से मारपीट, नकदी व जेवर छीनने का आरोप- मारपीट करने वालों को दोनों ने ठेले के पास शराब पीने से रोका था चन्दौसी संववाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कंपनी बाग में ठेले के पास बैठकर शराब पीने से रोकने पर दबंगों द्वारा एक महिला और उसके पुत्र के साथ मारपीट कर दी। जब उन लोगों ने विरोध किया तो दबंगों ने ठेला पलट दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।संभल गेट निवासी चम्पा देवी पत्नी स्वर्गीय चरण सिंह ने बताया कि वह अपने पुत्र के साथ कोतवाली के पीछे बैंडिंग जोन में ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करती हैं। आरोप है कि शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे वह अपने बेटे के साथ ठेले पर मौजूद थीं। इसी दौरान तीन युवक वहां आए और ठेले के पास बैठकर शराब पीने लगे। उन दोनों ने जब शराब पीने से...