संभल, सितम्बर 2 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के ही एक युवक ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...