संभल, सितम्बर 28 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को गंगावास गांव की एक महिला के साथ रहने की जिद करना भारी पड़ गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर तीन लोगों ने युवती के साथ लाठी-डंडों और बेल्ट से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जुनावई थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती गंगावास गांव की एक महिला के साथ रहना चाहती है। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि महिला के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती के साथ तीन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लाठी-डंडों और बेल्ट से उसकी पिटाई की, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ती...