संभल, अगस्त 16 -- Sambhal News: धनारी थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने चार लोगों पर गाली गलौज करने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धनारी थाना क्षेत्र के गांव नगला चतुर्भानपुर निवासी शकुंतला देवी पत्नी रामपत ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दस अगस्त को गांव के ही धर्मपाल,राजवीर,सोनपाल और राजपाल उसके साथ गाली गलौच करने लगे और जब इसका विरोध किया तो उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की एवं धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक नरेशपाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...