Sambhal News: महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने जनसुनवाई कर माताओं को बांटे उपहार
संभल, अगस्त 25 -- Sambhal News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने विभिन्न समस्याएं सदस्य के समक्ष रखीं। अवनी सिंह ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं को प्रदेश सरकार की ओर से संचालित महिला सुरक्षा, कल्याण और सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी, ताकि पात्र महिलाएं इनका लाभ उठा सकें। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म और नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। इसके बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.