Sambhal News: मन्नीखेड़ा गांव में लोगों ने खुद ही हटाया बगैर अनुमति किया निर्माण
संभल, सितम्बर 4 -- Sambhal News: नखासा थाना क्षेत्र के गांव मन्नीखेड़ा में वर्षों पुराने मदरसे में कराए गए नए निर्माण और मुख्य गेट पर 'नूरी मस्जिद' का बोर्ड लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। दूसरे समुदाय के लोगों की शिकायत के बाद बुधवार को सीओ व थानाध्यक्ष ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर बगैर अनुमति निर्माण हटाने को कहा था, जिस पर गुंरुवार को नए निर्माण को हटा दिया गया है। हालांकि कुछ दिनों पहले लगाया गया नूरी मस्जिद का बोर्ड अभी गेट पर लगा हुआ है। थानाक्षेत्र के मन्नीखेड़ा के ग्रामीणों के अनुसार, पुराने मदरसे में टिन हटाकर सिल्ली-गाडर डालकर नया निर्माण कराया गया। इसके बाद गेट पर 'नूरी मस्जिद' का बोर्ड लगा दिया गया। 31 अगस्त को ग्रामीणों ने एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री समेत अन्य ऑन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.