संभल, अक्टूबर 1 -- Sambhal News: चन्दौसी, संवाददाता। मिनी वृंदावन नगरी में श्री गणेश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मेला गणेश चौथ के 66वें महोत्सव के अंतर्गत श्री गणेश मेला परिषद द्वारा गुरुवार को मेला ग्राउंड स्थित नटराज रंगमंच पर ऑडियो लिप्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न लोकप्रिय गीतों एवं ऑडियो पर शानदार लिप्सिंग प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। रंगमंच पर मौजूद दर्शकों ने देर तक कार्यक्रम का आनंद लिया और कलाकारों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का उद्घाटन राकेश आर्य ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में मोहित शर्मा एवं पंडित आराध...