संभल, नवम्बर 27 -- Sambhal News: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 (एसआईआर) में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने सख्त रुख अपनाया है। गुन्नौर तहसील की 20 ग्राम पंचायतों में अभियान पूरा करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को तीन दिन का समय दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। लापरवाही और खराब प्रदर्शन करने वाले बीएलओ व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को तहसील सभागार गुन्नौर में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसआईआर-2027 और जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना अभियान की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके और एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष के होने वाले युवाओं के फार्म-6 भरवाकर बीएलओ...