संभल, अक्टूबर 18 -- Sambhal News: असमोली क्षेत्र के गांव मढ़न स्थित सनातन धर्म मंदिर में मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में माता रानी की भेंटों और भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रातभर मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा। जागरण में मुरादाबाद और दिल्ली से आए भजन गायकों ने माता की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भेंटें प्रस्तुत कीं। मधुर भजनों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। जैसे-जैसे भजनों की धुन आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे भक्त माता की भक्ति में सराबोर होते नजर आए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: भगवती जागरण में रात भर मां के लगते रहे जयकारे कई श्रद्धालु माता की भेंटों पर झूमकर नाचने लगे। पूरे आयोजन के दौरान...