Sambhal News: मखदूमपुर में 1060 वर्ग मीटर जमीन पर प्रशासन ने लिया कब्जा
संभल, नवम्बर 1 -- Sambhal News: ग्राम मखदूमपुर में अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन का बिना सक्षम न्यायालय की अनुमति के बैनामा कराने के मामले में शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश पर राज्य सरकार में निहित की गई 1060 वर्ग मीटर भूमि पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जा ले लिया। भूमि पर कुछ लोग खेती कर रहे थे और इसका इस्तेमाल कृषि कार्य के लिए किया जा रहा था। तहसीलदार संभल की अध्यक्षता में राजस्व टीम ने कब्जे की कार्रवाई पूरी की। मामला ग्राम मखदूमपुर के गाटा संख्या 36 से जुड़ा है। राजस्व अभिलेखों के अनुसार, इस गाटा संख्या की कुल भूमि 0.425 हेक्टेयर है। इसमें से 0.106 हेक्टेयर यानी 1060 वर्ग मीटर भूमि का बैनामा सात अक्टूबर 2022 को कराया गया था। अभिलेखों में दर्ज खातेदार संतराम पुत्र ठकुरी निवासी ग्राम मखदूमपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.