Sambhal News: मक्का से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के कारण लगा जाम, गर्मी में बेहाल रहे राहगीर
संभल, जुलाई 14 -- Sambhal News: संभल-हसनपुर मार्ग पर मंडी समिति के सामने मंगलवार को मक्का से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के कारण लंबा जाम लग गया। अचानक यातायात बाधित होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंडी समिति के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली के धीमी गति से निकलने और सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर ट्रैक्टर, कार, बाइक, ई-रिक्शा और अन्य वाहन जाम में फंस गए। भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे लोग पसीने से तरबतर हो गए। कई वाहन चालक और यात्री लंबे समय तक धूप में खड़े रहने को मजबूर रहे। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों, महिलाओं और बच्चों को हुई। जाम के कारण स्थानीय लोगों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.