संभल, अक्टूबर 17 -- Sambhal News: चन्दौसी इंटर कालेज में शनिवार को मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-17 बालक वर्ग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मण्डल-मुरादाबाद के 5 ज़िलों सम्भल, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर एवं अमरोहा की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जनपद सम्भल के ज़िला क्रीड़ा प्रभारी श्री दयाशंकर ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच सम्भल और रामपुर के बीच हुआ , जिसमें सम्भल की टीम ने 4 विकेट पर 81 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए रामपुर की टीम 7 विकेट मात्र 37 रन ही बना सकी । सम्भल की टीम 44 रनों से विजयी हुई। दूसरा मैच मुरादाबाद और बिजनौर के बीच हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरादाबाद की टीम ने 7 विकेट पर 99 रन बनाए, बिजनौर की टीम ने 8 विकेट पर 65 रन बनाए, मुरादाबाद की टीम ने यह मैच 34 रन से विजयी जीत लिया। यह भी प...