Sambhal News: भ्रष्टाचार के खिलाफ हर विधानसभा में चलेगा जनजागरूकता अभियान
संभल, अक्टूबर 25 -- Sambhal News: राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद भारत की प्रदेश संगठन समीक्षा बैठक डीके रिसोर्ट में आयोजित की गई। भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ हुआ। बैठक में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने पर जोर दिया गया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके मिश्र ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार की समस्या अब भी गंभीर बनी हुई है। उन्होंने स्वास्थ्य, राजस्व, विद्युत, खाद्य एवं रसद विभागों तथा नौकरशाही में भ्रष्टाचार पर चिंता जताई। उनका कहना था कि दवाओं की ऊंची कीमतों और गुणवत्ता में गिरावट से आम लोगों को परेशानी होती है। सरकार को दवाओं की गुणवत्ता की जांच कराकर कीमतों पर नियंत्रण करना चाहिए। उन्होंने निजी अस्पतालों में इलाज, ऑपरेशन और मरीजों के रहने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.