संभल, अक्टूबर 7 -- Sambhal News: धान की कटाई के सीजन में भूसे के बढ़ते दाम ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय भूसे का रेट करीब 1200 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है। पशुपालकों का कहना है कि आने वाले दिनों में इसकी कीमत बढ़कर करीब 2000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच सकती है। ऐसे में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करना महंगा साबित होगा। भूसे के महंगे होने की आशंका को देखते हुए पशुपालक अभी से धान का चारा एकत्र करने में जुट गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान धान की कटाई के साथ निकलने वाले पुआल और भूसे को सुरक्षित स्थानों पर जमा कर रहे हैं, ताकि आने वाले समय में चारे की किल्लत होने पर महंगे दामों पर खरीदारी न करनी पड़े।पशुपालकों का कहना है कि पहले से ही पशुपालन की लागत बढ़ रही है। यदि भूसे के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो पशुओं को पालना और अधिक...