Sambhal News: भूमि पूजन के साथ गूंजा जयकारा, मां भगवती की 51वीं शोभायात्रा की तैयारियों का श्रीगणेश
संभल, सितम्बर 6 -- Sambhal News: संभल,संवाददाता। श्री नवदुर्गा महोत्सव समिति की ओर से 18 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर निकाली जाने वाली मां भगवती की 51वीं विशाल शोभायात्रा की तैयारियों का रविवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। छंगामल कोठी स्थित शिव मंदिर परिसर में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भूमि पूजन कर आयोजन की सफलता के लिए प्रार्थना की। पंडित चंदन मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से भगवान श्रीगणेश और माता लक्ष्मी का पूजन कराया। राजेश सिंघल, सजन गोयल, अभिनीत माथुर, नवनीत कुमार, कशिश कौशल और नीरज रस्तोगी ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन में सहभागिता की। इसके बाद समिति के पदाधिकारियों ने लकड़ी के तख्ते में कील ठोककर शोभायात्रा की तैयारियों का औपचारिक श्रीगणेश किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: दस दिवसीय गणेशोत्सव के लिए स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.