Sambhal News: भाभी को बचाने में करंट की चपेट में आकर देवर की मौत
संभल, सितम्बर 8 -- Sambhal News: थाना कुल फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर रत्ता में सोमवार सुबह करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपनी भाभी को करंट की चपेट में आया देखकर उसे बचाने के लिए दौड़ा था, लेकिन इसी दौरान वह स्वयं भी बिजली के करंट की चपेट में आ गया। गांव निवासी वीरेश की पत्नी 21 वर्षीय प्रियांशी सोमवार सुबह करीब आठ बजे कपड़े धोने के बाद उन्हें सूखने के लिए आंगन में बंधे लोहे के तार पर डाल रही थी। इसी दौरान लोहे के तार में करंट उतरने के कारण प्रियांशी को बिजली का जोरदार झटका लगा और वह करंट की चपेट में आ गई। भाभी को करंट लगा देख उसका 18 वर्षीय देवर रंजीत पुत्र राम सिंह उसे बचाने के लिए दौड़ा। रंजीत ने अपनी भाभी को तो किसी तरह करंट की चपेट से बचा लिया, लेकिन उसे स्वयं करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.