Sambhal News: भागवत कथा में धुंधकारी प्रसंग सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु
संभल, अक्टूबर 3 -- Sambhal News: विकास खंड संभल के गांव अलिया कल्याणपुर में लोकेश कुमार की आवास पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार की रात कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा व्यास पुरुषोत्तम कृष्ण शास्त्री ने धुंधकारी की कथा का मार्मिक प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति और सदाचार का संदेश दिया। कथा व्यास ने बताया कि धुंधकारी अपने दुष्कर्मों के कारण मृत्यु के बाद प्रेतयोनि में चला गया था। उसके भाई गोकर्ण ने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कर विधिपूर्वक उसका श्रवण कराया। कथा के प्रभाव से धुंधकारी को प्रेतयोनि से मुक्ति मिली और उसे भगवान की शरण प्राप्त हुई। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने समझाया कि सच्चे मन से भागवत कथा का श्रवण करने और धर्म के मार्ग पर चलने से मनुष्य के पापों का नाश होता है।कथा के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.