संभल, अगस्त 29 -- Sambhal News: संभल। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी सजाने मायके जा रही महिला रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। संभल मार्ग पर लाडम सराय के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना हयातनगर क्षेत्र के फतेहपुर उतमा गांव निवासी राजवीर शुक्रवार शाम करीब चार बजे पत्नी मलूकी के साथ बाइक से ताजपुर स्थित मायके जा रहे थे। रक्षाबंधन के चलते मलूकी भाई को राखी बांधने के लिए उत्साहित थीं। जैसे ही दंपती संभल मार्ग पर लाडम सराय के पास पहुंचे, स्पीड ब्रेकर पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। यह भी पढ़ें- भाई को राखी बांधने जा रही बहन की बाइक दुर्घटना में हुई मौत झटका लगने से बाइक पर पीछे बैठी मलूकी सड़क पर जा गिरीं और घायल...