Sambhal News: भव्य झांकियों के साथ निकली राम बारात, जय श्रीराम के जयकारों की रही गूंज
संभल, अक्टूबर 22 -- Sambhal News: कस्बे में गुरुवार को रामलीला के अंतर्गत भगवान श्रीराम की भव्य राम बारात निकाली गई। आकर्षक झांकियों से सजी शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी राम बारात का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। राम बारात का शुभारंभ जती बाबा शिव मंदिर से हुआ। यहां से शुरू हुई शोभायात्रा होली चौक पहुंची। इसके बाद कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए थाने के सामने हाईवे तक गई, जहां से वापस होकर ब्लॉक मुख्यालय के सामने से बस स्टैंड पहुंची। इसके बाद साप्ताहिक बाजार और कस्बे के विभिन्न गलियारों से गुजरते हुए शोभायात्रा वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। राम बारात में शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.