संभल, अक्टूबर 26 -- Sambhal News: भवालपुर ढक्का रोड पर बाइक के आगे अचानक आवारा जानवर आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में एक युवक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े खंभे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने युवक के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अमरोहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ऐंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर खुर्द निवासी सत्येंद्र सिंह पुत्र राम सिंह किसी काम से बाइक पर सवार होकर भवालपुर अड्डे पर गया था। वहां से रविवार की देर शाम घर लौटते समय भवालपुर ढक्का रोड पर अमरोहा क्षेत्र के एक गांव के पास अचानक उसकी बाइक के सामने आवारा जानवर आ गया। जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बिजली ...