Sambhal News: भड़काऊ भाषण देने में जफर अली को नोटिस, तीन अक्टूबर को पेशी
संभल, सितम्बर 27 -- Sambhal News: संभल हिंसा के मामले में मुख्य अभियुक्तों में शामिल शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदर जफर अली की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस की रिपोर्ट पर सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय ने जफर अली को नोटिस जारी कर तीन अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आरोप लगाया है कि वह सोशल मीडिया पर राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से भड़काऊ और आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं, जिससे दो समुदायों के बीच शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार के मुताबिक संभल कोतवाली पुलिस ने 23 सितंबर को रिपोर्ट भेजी थी, जिसे 25 सितंबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। रिपोर्ट में जफर अली के कथित बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला देते हुए शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.