संभल, अक्टूबर 12 -- Sambhal News: चन्दौसी में श्री रामलीला नाट्य परिषद द्वारा प्रथम शारदीय नवरात्र के दिन रविवार को रामबाग धाम के विशाल रंगमंच पर शिव पार्वती विवाह का आयोजन किया गया। शिव विवाह का मंचन स्वर्गीय रमा देवी एवं स्व श्रीराम की पुण्य स्म्रति में उनके परिजनों अमित अप्पू , कल्पना अप्पू एवम् परिवार द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। रामलीला में भगवान शंकर के ध्यान मग्न होने पर सारे संसार में त्राहि त्राहि मची हुई है। राजा हिमालय और मैना वती ने मां जगदम्बा की आराधना की, कि आप हमारे यहां पुत्री रूप में आइए। तब जगदम्बा ने पार्वती के रूप मे जन्म लिया। यह भी पढ़ें- Mau News: रामलीला:सिया ब्याहने चले रघुराई, जनकपुर में बजी बधाई तारकासुर का वध करने के लिए ही पार्वती का जन्म हुआ जिससे उनका विवाह भगवान शिव से हो और उनकी पहली संतान के द्वार...