संभल, अक्टूबर 18 -- Sambhal News: धनारी थाना क्षेत्र के कस्बा भकरौली में रविवार को महाकाल युवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से मां काली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नवरात्रि की अष्टमी पर आयोजित शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। माता के दर्शनों के लिए जगह-जगह भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन के साथ हुआ। इसके बाद मां चामुंडा देवी मंदिर से शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और जयकारे लगाकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: नवरात्र पर गूंजा हे कालरात्र हे कल्यानी शोभायात्रा में चंद्रकला काली और मां काली के अलौकिक एवं रौद्र ...