संभल, सितम्बर 4 -- Sambhal News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर संस्कार भारती और उड़ान एक नई पहल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में ब्रज संस्कृति और कृष्ण भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। ब्रज के पारंपरिक गीतों की स्वर लहरियां गूंजीं तो महिलाएं भक्ति रस में झूम उठीं। राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों, भजनों और नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। महिलाओं ने कृष्ण जन्म, माखन चोरी और रासलीला से जुड़े ब्रज गीतों पर सामूहिक प्रस्तुतियां दीं। यह भी पढ़ें- राधा-कृष्ण की लीलाओं का बच्चों ने किया मंचन भक्ति गीतों के बीच महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया...