Sambhal News: बोलोरो पिकअप और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत, ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े
संभल, जुलाई 28 -- Sambhal News: कैला देवी थाना क्षेत्र में संभल-आदमपुर मार्ग पर नारंगपुर मोड़ के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार बोलोरो पिकअप और ट्रैक्टर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। दोनों वाहन तेज गति से आ रहे थे। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे में ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बोलोरो पिकअप का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया। घटना की सूचना मिलने पर कैला देवी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.