Sambhal News: बैंक भ्रमण कर छात्राओं ने जानी लेने देने के साथ अन्य बैंकिंग प्रक्रिया
संभल, अक्टूबर 17 -- Sambhal News: चन्दौसी, संवाददाता। विद्यार्थियों को किताबी पढ़ाई के साथ वास्तविक जीवन की जानकारी देने के उद्देश्य से पतरौआ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को यूपी ग्रामीण बैंक की नगर शाखा का भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्राओं ने बैंकिंग व्यवस्था को समझा और पैसों के लेन-देन से लेकर बचत करने तक की महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। बैंक भ्रमण के दौरान छात्राओं को बताया गया कि बैंक में खाता खुलवाने, धनराशि जमा करने और जरूरत पड़ने पर पैसे निकालने जैसी प्रक्रियाएं किस प्रकार पूरी की जाती हैं। साथ ही, बैंक की सेवाओं का दैनिक जीवन में महत्व भी समझाया गया। इस गतिविधि से छात्राओं को वित्तीय लेन-देन की बुनियादी जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। यह भी पढ़ें- Etah News: शैक्षिक भ्रमण में बैंक में केवाईसी, चेक-खाता खोलने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.